Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलियासोल में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर किया मतदान

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) कालियासोल प्रखंड के भुरकुंडाबाड़ी गांव में महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह रहा. गांव के मतदान केंद्र संख्या 154 में भारी संख्या में महिलाएं पहुंची और पंक्ति में खड़ी होकर मत का प्रयोग किया. मतदान में देर होने के कारण महिलाएं अपनी पंक्ति में अपने ही स्थान पर जमीन पर बैठी रही तथा बारी का इंतजार करती रही. [caption id="attachment_316817" align="aligncenter" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/kajol-169x300.jpeg"

alt="" width="169" height="300" /> काजोली मरांडी मतदान के बाद [/caption] मतदान केंद्र संख्या 156 पर पहली बार वोट देने पहुंची बीए सेमेस्टर वन की भूगोल की छात्रा अर्चना दास काफी उत्साहित दिखी. उन्होंने बताया कि माता पिता एवं घर के बुजुर्गों को मतदान करने जाते देखकर हमेशा उत्सुकता बनी रहती थी. परंतु खुद मतदान करने का पहला मौका मिला है. उसी मतदान केंद्र की आदिवासी महिला काजोली मरांडी ने बताया कि जब तक मायके में थी, मतदान करने का मौका नहीं मिला. क्योंकि मतदाता सूची में नाम नहीं था. ससुराल आने पर पहली बार मतदान कर रही हूं. अच्छा लग रहा है. शुरू में मतदान केंद्र पर जाने के बाद डर लग रहा था. परंतु बाद में सब कुछ ठीक हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-74-14-percent-voting-in-the-third-phase-of-panchayat-elections/">धनबाद

:  पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 74.14 प्रतिशत मतदान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही