Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में बड़ा भाई ही बना बहन की जान का दुश्मन, पुलिस नहीं आती तो हो जाती अनहोनी

 
नशे में धुत भाई बहन को मारने के लिए टांगी से तोड़ रहा था दरवाज़ा, पुलिस को देखते ही हुआ नौ-दो ग्यारह
Maithon : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मुण्डाधौड़ा में बुधवार 13 सितंबर की रात शराब के नशे में मुकेश रवानी ने विवाहिता बहन को टांगी से वार कर जान से मारने का प्रयास किया. सूचना पर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी जान बचायी. आरोपी मुकेश रवानी पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया. आरोपी का पीछा करने के दौरान एएसआई कमलेश सिंह पीसीसी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गये. उनके दोनों घुटने में चोट लगी है.

पुलिस नहीं आती तो, हो जाता अनर्थ

पीड़िता पूनम कुमारी ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज़ करायी है. शिकायत में कहा कि वह अपनी छोटी सी बच्ची और मां गया देवी के साथ घर में थी. अचानक नशे में धुत्त बड़ा भाई मुकेश आ धमका और घर से भागने को कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी. उसके हाथ में तेज़ धारदार टांगी था. डर से अंदर से कमरा बंद कर लिया. तो वो दरवाजे पर टांगी से लगातार वार करता रहा. दरवाजा तोड़कर जान से मार देने की कोशिश की. एक घंटे तक चीखकर पड़ोसियों से जान बचाने की गुहार लगाती रही. लेकिन कोई भी घर से नहीं निकला. टांगी के वार से लोहे का दरवाज़ा क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत थी कि सही समय पर पुलिस पहुंच गयी और उसकी जान बच गयी. [caption id="attachment_758332" align="alignnone" width="164"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DARWAZA-164x300.jpg"

alt="" width="164" height="300" /> कुल्हाड़ी के वार से क्षतिग्रस्त लोहे का दरवाजा[/caption]

भाइयों नें पहले भी किया था जानलेवा हमला

पूनम ने कहा कि इससे पहले भी मुकेश और उसका छोटा भाई आकाश उस पर जानलेवा हमला कर चुका है. पूनम ने कुमारधुबी पुलिस से भाई मुकेश व आकाश से जान बचाने की गुहार लगायी है. पूनम ने कहा कि उसका पति बबन रवानी उसे अपने हाल पर छोड़ दिया है. सिलाई का काम कर किसी तरह माता-पिता व बच्ची की देखभाल कर रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-acb-caught-revenue-employee-taking-bribe-of-rs-5000/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: राजस्व कर्मी को 5 हजार घूस लेते एसीबी ने पकड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही