Search

 
 
 

धनबाद: ससुराल वाले व पड़ोसी देते हैं वीडियो वायरल की धमकी, करते हैं मारपीट

 

ख़ौफ़ज़दा महिला ने पुलिस व वरीय अधिकारियों से लगाई गुहार

Jharia : जोरापोखर थाना क्षेत्र के  डिगवाडीह मांझी बस्ती ( मिलत नगर) की जूही खातून ने ससुराल वालों और पड़ोसी मुन्ना सिंह पर मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल कर देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने जोड़ापोखर थाना में लिखित आवेदन दिया व वरीय पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में महिला ने कहा है कि 21 जुलाई की रात करीब 11 बजे उसकी सास नूरजहां उर्फ बेबी, ससुर कमरुद्दीन अंसारी उर्फ नन्हू पड़ोसी मुन्ना सिंह, निखिता प्रवीण उर्फ गुड़िया उसके कमरे में आए. कहा कि अभी तक तुमको फुर्सत नहीं मिली है. कब से बुला रहे हैं. निखिता प्रवीण ससुर का मोबाइल दिखा कर कहने लगी कि यह वीडियो देखो. वीडियो में मेरा कपड़ा बदलने का दृश्य था. रूम में जब कपड़ा बदल रही थी तो ससुर ने मेरा वीडियो बना लिया था. इसके बाद सभी लोग मारपीट करने लगे और कहा कि जो बोल रही हूं, वैसा करो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगी और तुम्हारी बदनामी होगी. पति बाहर में जॉब करते हैं. मुन्ना सिंह व ससुर जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा. किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपने बगल में मैके पहुंची और रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी. रिश्तेदार के साथ देर रात थाना आई और शिकायत की है. जूही ने बताया कि मुन्ना सिंह लॉटरी का अवैध धंधा करता है और मुझे गलत काम में धकेलना चाहता है. थाना में शिकायत करने के बाद जब घर आई तो मुन्ना सिंह बोला कि इसको मार डालो. बोल दिया जाएगा कि आत्म हत्या कर ली है. जोरापोखर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही