Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महुदा व भूली में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, की पूजा-अर्चना

Maithan /Bhuli : महुदा क्षेत्र के विभिन्न भागों में शुक्रवार 19 मई को सुहागन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की तथा पति की लंबी उम्र की कामना की. महुदा मोड़ शिव शक्ति धाम स्थित वट वृक्ष पर महिलाओं ने जल फल पुष्प चढ़ाया. ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न हुई. इसके अलावा महुदा बस्ती, भुरूंगिया, तेलुलिया, सिंगड़ा आदि गांवों में भी महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की. पौराणिक कथा के अनुसार सुहागन महिलाएं सावित्री को अपना आदर्श मानती हैं, जिन्होंने यमराज के चंगुल से अपने पति को छुड़ाया था. इसलिए महिलाएं ज्येष्ट माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा करती है. [caption id="attachment_642135" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bhuli-savitri-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> भूली में वट वृक्ष के पास पूजा-अर्चना[/caption] श्रमिक नगरी भूली में विभिन्न जगहों पर सुहागिन महिलाओं ने आस्था और तप का अनोखा पर्व वट-सावित्री व्रत मनाया. इस मौके पर महिलाएं सोलहो श्रृंगार कर फूल-प्रसाद लेकर मौली सुता से वृक्ष को लपेटती दिखी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही