Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा में ग्रामीणों ने चोरी का लोहा लदा ठेला पकड़ा, सीआईएसएफ को सौंपा

Mahuda : महुदा (Mahuda) मोड़ के पास ग्रामीणों ने 3 अप्रैल की सुबह लोहा लदे एक ठेले को पकड़ कर सीआईएसएफ को सौंप दिया. ठेले पर बीसीसीएल की कोलियरी से चोरी किया हुआ कोयला ढोने वाली ट्रॉली का पुरा दो सेट लदा था. ठेला चालक लोहे को फटे बोरे से ढककर ले जा रहा था. ग्रामीणों के टोकने पर चालक सुमित स्वर्णकार भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर इसकी सूचना महुदा सीआईएसएफ को दी. सीआईएसएफ गश्ती दल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक सहित ठेले को महुदा सीआईएसएफ पोस्ट ले गए. इंस्पेक्टर राज लक्ष्मी वर्मा चालक ने बताया कि चालक सुमित ने अपराध स्वीकारते हुए कहा कि चोरी का लोहा लेकर व तालगड़िया मोड़ स्थित हनुमान सिंह के गोदाम ले जा रहा था. हनुमान सिंह अवैध लोहा का बड़ा कारोबारी बताया जाता है. क्षेत्र की कोलियरियों लोहा चोरी कर चोर उसी के गोदाम में बेचते हैं. सीआईएसएफ ने चालक व ठेले को महुदा थाना को सौंप दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-inauguration-of-new-session-with-havan-at-saraswati-shishu-vidya-mandir-baghmara/">धनबाद

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही