Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में आदिवासी समाज ने की बरद खूंटा पूजा

 
Maithon : मैथन के नीमडंगा गांव में 6 जनवरी को आदिवासी समाज के लोगों ने सोहराय पर्व पर बरद खूंटा पूजा का आयोजन किया. बरद खूंटा पूजा में आदिवासी समाज के लोगों ने बैलों को नहला कर उनके सिंग में सिंदूर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद पारंपरिक नृत्य-संगीत कर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया. मौके पर श्याम लाल हेंब्रम, स्वपन बास्की, चेडे बास्की, बासूदेव बास्की, वकील मुर्मू, विजय किस्कू, सुनील मुर्मू, किशन मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही