Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया के कई क्षेत्रों में पीएम मोदी के मन की बात सुनने जुटी भीड़

Jharaia: भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100 वां एपिसोड पूरा होने के खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में लाइव प्रसारण रविवार 30 अप्रैल को किया गया. झरिया कतरास मोड स्थित भाजपा कार्यालय को फूल व गुब्बारों से सजाया गया था. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की थी. साथी ही गर्मी को देखते शीतल पेयजल व शर्बत की भी व्यस्था की गई थी. सीधा प्रसारण के लिए बड़ा एलईडी टीवी लगाया गया था. सैकड़ों लोगों ने कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी. मौके पर संतोष सिंह, सुमन अग्रवाल, आनंद ओझा,पिंकू चौबे,रंजीत रवानी, संतोष शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण फतेहपुर स्थित भाजपा कार्यालय मे कराया, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे. भागा मंडल के कार्यकताओं ने भी टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखा. भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य योगेंद्र यादव ने अपने आवास पर बूथ संख्या 141 के मतदाताओं के साथ कार्यक्रम देखा. श्रवण यादव, बबिता देवी, मुनि देवी, राहुल यादव, कांति यादव, अजय कुमार आदि मौजूद थे. मंडल अध्यक्ष सह वार्ड 40 के पूर्व पार्षद सुजीत सिंह के आवास पर लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी. महामंत्री अनिल शर्मा ने बालू लाइन में मतदाताओं के साथ मन की बात सुनी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही