Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  निरसा व सिंदरी में कांग्रेस ने कहा- राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना नादिरशाही रवैया

Sindri / Nirsa कांग्रेस सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने इंटक कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने व आवंटित बंगला को खाली कराने के निर्णय को लोकतंत्र के लिए काला धब्बा बताया. उन्होंने निर्णय को नादिरशाही रवैया बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भर्त्सना की. संक्षिप्त वार्ता में नगर अध्यक्ष ने अडाणी प्रकरण पर जेपीसी का गठन करने की मांग की व लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका को पक्षपात पूर्ण बताया. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अक्षयवर प्रसाद, नरेंद्र कुमार शर्मा, कमलदेव सिंह, वी पी सिंह व सत्यदेव सिंह मौजूद थे.

  जनता की अदालत में जाएगी कांग्रेस : नवनीत सिंह 

[caption id="attachment_596642" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/nir-congress-...-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता[/caption] निरसा : बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के उद्देश्य भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कराने का काम किया है. परंतु कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों से मुकाबला कर देश को आजाद कराया था. अब देश में वर्तमान तानाशाही व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन करेगी. अदालत के फैसले का सहारा लेकर भाजपा ने जो खेल खेला है, कांग्रेसी उसके विरुद्ध जनता की अदालत में जाने का काम करेंगे. उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के निरसा प्रभारी नवनीत सिंह नीरज ने प्रेस वार्ता में कहीं. वह शनिवार 1 अप्रैल को हरियाजाम स्थित निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अडानी की शेल कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रुपए किसके थे, जैसे सवाल से केंद्र सरकार असहज हो गई थी. इस इसी कारण मात्र 2 से 3 माह के अंदर साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कराई गई है. इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आम जनता की अदालत में जाएगी. जनता अब समझ रही है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी. प्रेस वार्ता में प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव, मंटू दास, डॉक्टर संतोष राय, अर्जुन भुइयां, मनोरंजन तिवारी, दीपक मिश्रा, आशिक अंसारी, नंदन भुइयां आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही