Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में हाइवा एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा का आंदोलन 7वें दिन भी जारी

 

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे धरनास्थल, एकजुटता बनाए रखने की अपील

Nirsa : किराया बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर निरसा हाइवा एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा का आंदोलन 7 जुलाई को सातवें दिन भी जारी रहा. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सिंदरी मोड़ धरना स्थल पर पहुंचकर हाइवा मालिकों का उत्साहवर्धन किया. आंदोलन को तेज करने के लिए सोसिएशन के पदाधिकारियों व हाइवा मालिकों साथ रणनीति पर चर्चा की. पूर्व विधायक ने कहा आपकी एकजुटता आपकी ताकत है पिछले कई वर्षों से ट्रांसपोर्टरों ने हाइवा मालिकों को अलग-अलग हथकंडे अपनाकर तोड़ने,बांटने का काम किया है. अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. एमपीएल में एक साल पहले तक 100% कोयले की ढुलाई हाइवा पर होती थी. अब ऐसा नहीं है. विगत 7 दिनों से हाइवा से कोयला ढुलाई बंद है, लेकिन प्रबंधन और प्रशासन के जिम्मेदार चैन की नींद सो रहे हैं. यदि एमपीएल प्रबंधन ने हाइवा का किराया बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया, तो हाइवा मालिक रेल लाइन पर धरना देने देने को मजबूर होंगे. अरूप चटर्जी ने कहा कि 500 हाइवा मालिकों, 5000 से अधिक ड्राइवर, क्लीनर और करीब 20 हजार की निरसा की आबादी भुखमरी का संकट झेल रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रांसपोर्टरों को 20 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने सहित अन्य मांगों को मानना ही होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-list-of-dilapidated-polling-station-buildings-should-be-given-by-political-parties-bdo/">धनबाद

: जर्जर मतदान केंद्र भवनों की सूची दें राजनीतिक दल- बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही