Search

 
 
 

धनबाद : अक्टूबर में उमस भरी गर्मी व तीखी धूप कर रही परेशान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अक्टूबर माह का पहला सप्ताह गुजर जाने के बावजूद धूप में तीखापन बरकरार है, जो उमस भरी गर्मी का एहसास करा रहा है. हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. धूप में खड़े रहने पर गर्मी का अनुभव हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा बना रहेगा. इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

  सामान्य से 12 प्रतिशत कम हुई बारिश

जिले में पोस्ट मॉनसून के दौरान एक से 10 अक्टूबर के बीच सामान्य से 12% कम वर्षा हुई है. सामान्यता धनबाद जिले में इस अवधि में 49.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती रही है. परंतु इस वर्ष अब तक 43.3 मिलीमीटर बारिश हुई है. दूसरी ओर राज्य में सामान्य से 27 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है. इस अवधि में राज्य में 40.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती रही है, जबकि इस वर्ष अब तक इस अवधि में 51.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

  आसमान को आकर्षक बना रहे सफेद बादल

पिछले कुछ दिनों से आसमान बिल्कुल साफ है. सिर्फ नीला रंग झलक रहा है.  परंतु नीलेपन के बीच सफेद बादलों की टुकड़ियां टुकड़ियां काफी आकर्षक लग रही हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-developed-new-technology-for-joining-metals/">धनबाद

: आईआईटी ने विकसित की धातुओं को जोड़ने की नई तकनीक [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही