Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला चोरी के विरोध में मासस ने बरमुड़ी ओसीपी में ठप की ट्रांसपोर्टिंग

Maithon : मासस कार्यकर्ताओं ने इसीएल मुगमा क्षेत्र में कोयला चोरी के विरोध में 23 जनवरी को बरमुड़ी ओसीपी में ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि ईसीएल की विभिन्न कोलियरियों में कोयला चोरी का खेल खुलेआम जारी है. बरमुड़ी ओसीपी में काफी दिनों से हाइवा व अन्य वाहनों से कोयला चोरी की सूचना मिल रही थी. 21 जनवरी को बरमुड़ी ओसीपी से कोयला लोड एक हाइवा को बिना कागजात के पकड़ा गया था. प्रबंधन ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया. यही नहीं, हाइवा पर लोड कोयला को डंपिंग स्थल पर लेजाकर डंप करा लिया गया. पूछने पर ओसीपी के एजेंट व मैनेजर ने गोलमटोल जवाब दिया. इसके विरोध में ट्रांसपोर्टिंग ठप की गई. उन्होंने कोयला चोरी के खेल में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-performed-art-in-dance-and-drawing-competition/">धनबाद

: डांस व ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने किया कला का प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही