Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी में युवक की पत्थर व भुजाली से मारकर हत्या

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-women-should-not-hide-their-diseases-tell-them-openly-to-the-doctor/">(Dhanbad)

जिले के पुटकी में श्रीनगर कॉलोनी निवासी सोनू राय नामक युवक पर 23 मई की रात पास के रहने वाले कुछ लोगों ने पत्थर व भुजाली से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. घरवाले पुलिस की मदद से घायल को आनन फानन में एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई बिट्टू रॉय ने बताया कि सोनू को निर्मम तरीके से मारा गया है. हमलावरों ने पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया. शरीर पर कई जगह भुजाली से भी वार किया गया. उन्होंने भाई की हत्या का आरोप अपने पड़ोसी भानु राणा, प्रदीप राणा व दीपक राणा पर लगाया है. पुटकी थाने में आवेदन में उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया गया. सोनू का तीनों आरोपियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. मामला कोर्ट में है. इसी बीच उनलोगों ने भाई की हत्या कर दी. पुटकी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pran-pratishtha-ritual-begins-with-kalashayatra-at-maa-tara-chandi-temple-panchet/">धनबाद

: मां तारा चंडी मंदिर पंचेत में कलशयात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही