Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पुटकी में व्यवसायियों ने यूजर चार्ज के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Putki : पुटकी (Putki) नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज वसूली के आदेश के खिलाफ पुटकी बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सोमवार 30 जनवरी को मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शित किया. व्यवसायियों ने यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की. चेम्बर ने आरोप लगाया कि नगर निगम मनमानी पर उतर आया है. उसे व्यवसायी व आम जनता के हितों से कोई मतलब नहीं रह गया है. चेम्बर अध्यक्ष रामप्रताप शर्मा के नेतृत्व में मशाल जुलुस पुटकीं बाजार, प्रभु चौक होते बैंक ऑफ इंडिया पहुंच कर वापस पुटकी प्रभु चौक पहुंचा. जुलूस में मो मुर्तजा अंसारी, हीरा शर्मा, नागेश्वर प्रसाद शर्मा, केदार प्रसाद वर्णवाल, महेंद्र वर्णवाल, पिंटू शर्मा, बालेश्वर सोनी,श्यामलाल महतो,निरंजन शर्मा,  चंद्रमौलिकान्त निराला, विकास चौधरी, रामचन्द्र गुप्ता, मो रफीक अंसारी, मो इश्तेखार आलम, विजय साव,  संजय रजक, मो निजाम, हीरा महतो, मो निसार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही