Rajganj : घट विसर्जन के साथ राजगंज में सोमवार 11 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा संपन्न हो गई. इसके पूर्व दशमी का पूजन विधि विधान के साथ किया गया. मां दुर्गे की विदाई में भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा मंडप पहुंचे. पूजन कार्य के बाद उपस्थित महिलाओं ने सिंदूर खेला किया. एक दूसरे को सिंदूर लगाकर परिवार के सदस्यों के लिए स्वस्थ जीवन एवं समृद्धि की कामना की. इसके बाद पालकी में नवपत्रिका एवं माथे पर कलश लेकर समिति के सदस्य विसर्जन के लिए निकले. विसर्जन जुलूस बाजार का भ्रमण करते हुए गल्लीकुल्ही स्थित बड़का बांध पहुंचा, जहां तुमि आसबे मां आगेर बोछोर ( अगले वर्ष फिर आना मां) बोलकर नम आंखों से घट का विसर्जन किया. मौके पर यजमान सुबोध चौरसिया एवं वंदना देवी, प्रमोद चौरसिया, संदीप अग्रवाल, बिनोद दे, दीपू दे, सुशील चौरसिया, उज्ज्वल कुमार, राघव मुंशी, हरि विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, अमित दे, रॉकी मंडल, विमल दे, अमित कुशवाहा, मुकेश अग्रवाल, आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-builder-representative-sued-the-police-constable-for-cheating-of-17-lakh-50-thousand/">धनबाद:
बिल्डर प्रतिनिधि ने पुलिस हवलदार पर ठोंका 17 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का केस [wpse_comments_template]
बिल्डर प्रतिनिधि ने पुलिस हवलदार पर ठोंका 17 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का केस [wpse_comments_template]
Leave a Comment