Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आरएस मोर कॉलेज में छात्रों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय

Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना व अर्थशास्त्र विभाग ने 4 मार्च को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से बचाव एवं घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई. साइबर अपराधियों से बचाव के उपाय भी बताए गए. डीएसपी अमर कुमार पांडे ने पुलिस की कार्यशैली व सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराध से बचने के उपाय और ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया. सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने साइबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन कभी किसी से साझा न करें. थर्ड पार्टी एप को कभी अपने मोबाइल पर डाउनलोड न करें. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह और गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में डॉ. रत्ना कुमार, डॉ. श्याम किशोर सिंह, डॉ. अजीत कुमार वर्णवाल, डॉ. अब्दुल मतीन, प्रो. विजय आइंद, प्रो. त्रिपुरारी कुमार, डॉ. कुसुम रानी, प्रो. तरुण कांति खलको आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/electricity-crisis-for-the-seventh-consecutive-day-in-dhanbad-district-14-hours-cut-in-the-city/">धनबाद

जिले में लगातार सातवें दिन बिजली संकट, शहर में 14 घंटे तक कटौती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही