Sindri : पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सुहागिनों ने शुक्रवार 19 मई को सिंदरी के विभिन्न वट वृक्ष में जल डालकर पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर सुहागिनों ने उपवास भी रखा. इसी दिन दर्श अमावस्या भी मनाई जाती है. मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या को वटवृक्ष की पूजा कर सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा यमराज से की थी. इस मौके पर सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर सुहाग की सलामती, वैभव व परिवार की खुशहाली का वरदान मांगा. [wpse_comments_template]
धनबाद: सिंदरी में सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए किया वट सावित्री व्रत
Leave a Comment