Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  सिंदरी में छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर बनाई रंगोली

Baliapur : दीपावली के अवसर पर शनिवार 22 अक्टूबर को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर महाविद्यालय सिंदरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आठ समूहों में विभक्त 32 प्रतिभागियों (छात्रों) ने भाग लिया. ग्रुप E में परविन्दर, साइमा, श्रेया, सोनाली ने प्रथम तथा ग्रुप A में रिया, प्रीति, अन्नु, सुब्रिमा ने द्वितीय जबकि ग्रुप G में विवेक, साक्षी, मुस्कान, श्रुति ने तृतीय स्थान हासिल किया. इन सभी को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में प्रो हबीब अंसारी, प्रो एसके पाल तथा प्रो रमा उपाध्याय शामिल थे. कार्यक्रम की संयोजक प्रो पिंकी सिंह थीं. प्रियंका पाठक व प्रो शालिनी श्रीवास्तव ने सहयोग किया. धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य प्रो वीपी सिंह ने किया. उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर बनी रंगोली की महता पर प्रकाश डाला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही