Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी में न किसी गरीब का घर उजड़ने व न रोजी-रोटी छीनने देंगे : धर्मजीत

 

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन

Sindri :  सिंदरी में एफसीआईएल द्वारा घर व दुकानों को हटाए जाने की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि एफसीआईएल प्रबंधन पिछले 40 वर्षों से रह रहे मजदूरों को परिवार के साथ हटाने की नोटिस दे रहा है. प्रबंधन पुनर्वास की व्यवस्था किए बगैर यह कार्य कर रहा है. बीआईटी सिंदरी के आसपास के परिवार आदिवासी व पिछड़े वर्ग से आते हैं और सफाईकर्मी, माली या ड्राइवर जैसे काम कर जीविकोपार्जन करते हैं. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वतंत्र काम करते हुए स्थानीय लोगों के खिलाफ साजिश नहीं करें, अन्यथा विरोध सहने के लिए तैयार रहें. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि किसी भी गरीब के साथ ऐसा कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुझे मंजूर नहीं है कि सिंदरी में एक भी गरीब का आशियाना उजड़े व किसी की रोजी-रोटी छिन जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही