Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में डीप फ्रीजर का लॉक खराब, शवों को कुतर सकते हैं चूहे

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-red-tape-shoe-shop-at-center-point/">(Dhanbad)

के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के इमरजेंसी में शवों को रखने के लिए लगे डीप फ्रीजर का लॉक फिर खराब हो गया है. ऐसे में डीप फ्रीजर में रखे शवों को चूहे नुकसान पहुंचा सकते हैं. अंगों को कुतर सकते हैं. क्योंकि एसएनएमएमसीएच में चूहों के आतंक से मरीज पहले से ही परेशान हैं. ज्ञात हो कि इससे पहले पिछले 30 नवंबर को इमरजेंसी में रखे फ्रीजर का लॉक खारब होने और छिद्र के कारण उसमें रखे दो शवों को चूहों ने कुतर डाला था. इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया था. तब धनबाद के डीसी सदीप सिंह ने टीम गठित कर जांच का आदेश दिया था. अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बर्णवाल ने आनन-फानन में इमरजेंसी के मॉर्चरी में रखे दोनों फ्रीज़रों के लॉक और सुराख को बंद कराया था.

मरीजों के बेड पर रखे ब्रेड-बिस्किट चट कर जाते हैं चूहे

अस्पताल में चूहों के आतंक से मरीज काफी परेशान हैं. वार्डों में इधर-उधर दौड़ते चूहे अक्सर दिख जाते हैं. वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन परिजन श्याम पासवान ने बताया कि बेड पर बेड पर रखे ब्रेड, बिस्किट, फल आदि को चूहे कुछ ही मिनटों में चट कर जा रहे हैं. कभी-कभी तो ये दवाओं के स्ट्रिप्स को भी लेकर भाग जाते हैं. रात में उछल-कूद करते बड़े-बड़े चूहों को देखकर काफी डर लगता है.

चूहों को काबू में करना मुश्किल : अधीक्षक

इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बर्णवाल ने कहा कि चूहों को काबू में करना काफी मुश्किल है. पिछले दिनों इमरजेंसी के दोनों फ्रीज़र की मरम्मत कराई गई थी. लेकिन लॉक फिर खराब हो गए हैं. इसकी जानकारी हमे भी है. इसकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-amazing-work-of-municipal-corporation-in-jharia-lack-of-cleanliness-and-bad-condition-of-roads/">धनबाद:

झरिया में नगर निगम का कमाल, सफाई नदारद व सड़कों का भी बुरा हाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही