Search

 
 
 

धनबाद:  सुदामडीह में युवक ने कुछ लोगों पर लगाया जानलेवा हमला का आरोप

 

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा बाजार में गौरखूटी निवासी साजन सिंह नामक युवक ने रविवार 9 अक्टूवर को थाना लिखित शिकायत कर विवेक भूइयां, चुनमुन यादव, जेबा अंसारी, राजू यादव, मंटू यादव, राजेंद्र यादव, राहुल बाउरी व अन्य के खिलाफ हरवे हथियार से लैस होकर हमला करने का मामला दर्ज कराया है. युवक का आरोप है कि रविवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में उसका सिर फट गया है. उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में इलाज कराया. इस संबंध में भुक्तभोगी का कहना है कि वह सब्जी खरीदने भौंरा बाजार गए थे. तभी उन लोगों ने घेर कर हमला कर दिया. पिस्टल सटाकर कहा कि भौंरा बाजार में आने पर जान गंवानी पड़ेगी. शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही