Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टासरा प्रोजेक्ट में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का चक्का जाम, कामकाज ठप

प्रबंधन बोला- कोयेला तस्करी रोकने के लिए बंद किया रास्ता

Sindri : चासनाला स्थित सेल के टासरा प्रोजेक्ट के समीप एनएसी कॉलोनी व टासरा बस्ती की मुख्य सड़क प्रबंधन ने ओबी डंप कर जाम करवा दी है. इसके विरोध में ग्रामीणों का कंपनी में चक्का जाम आंदोलन तीसरे दिन 21 मई को भी जारी रहा. इससे प्रोजेक्ट का कामकाज ठप है. हालांकि सड़क बंद रहने से ग्रामीणों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर टासरा प्रबंधन व ग्रामीणों ने गोशाला ओपी में अलग-अलग लिखित शिकायत दी है. लेकिन पुलिस प्रशासन मौन साधे हुए है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते को जामकर सेल प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है. प्रशासन ने भी रास्ता खोलवाने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है. इधर, सेल टासरा प्रबंधन का कहना है कि कोयला तस्करी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ambedkar-school-and-ravidas-temple-coming-in-the-way-of-freight-corridor-will-be-broken/">धनबाद

: फ्रेट कॉरिडोर की जद में आ रहा अंबेडकर स्कूल व रविदास मंदिर टूटेगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही