Search

धनबाद: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Jharia: झरिया (Jharia) भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर कार्यसमिति की बैठक नाग देवी माता मंदिर धागा के सभागार में शनिवार 28 जनवरी को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक को प्लास्टिक मुक्त रखने का प्रयास किया गया. इसीलिए बोतल से पानी नहीं दिया गया और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से टिफिन लाकर भोजन किया. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. यह सम्मान हमें असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है. इसलिए कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद भाजपा में नहीं होता. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ता समाज के घर घर जा उनके सुख और दुख में शामिल हों. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विराट नेतृत्व और संगठन की बदौलत आपके द्वारा सफलतापूर्वक किया गया कार्य 2024 में हमें ऐतिहासिक विजय दिलाएगा. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी ने कहा हम सबों के सामने दो महत्वपूर्ण विषय हैं. पहला माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों का ऐतिहासिक सफलतम कार्यकाल और दूसरा हेमंत सोरेन सरकार के 3 वर्षों का नाकामी भरा कार्यकाल. दोनों विषयों को अधिक से अधिक जनता तक विस्तार पूर्वक पहुंचाने का कार्य करें. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा धनबाद जिला महानगर संगठन के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित कर रहा है. जिला महानगर संगठन के कार्यकर्ता बड़े कर्मठ, संघर्षशील और समर्पित हैं. पन्ना जिला का अपना इतिहास रहा है. कार्यकर्ता के समर्पण के कारण धनबाद जिला  ने सभी चुनौतियों का सामना किया और सफलता पाई. आने वाले समय में भी हमारे सामने कई चुनौतियां आने वाली हैं. भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के कार्यकर्ता उन सभी चुनौतियों का सामना करेंगे. जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि झारखंड प्रांत द्वारा निर्देशित प्रखंड स्तरीय धरना और जिला स्तरीय धरना ऐतिहासिक रहा. धनबाद जिला संगठन ने 1159 बूथ में 950 बूथ कमेटी बनाई है. 17 मंडल में 16 मंडल में पन्ना प्रमुख का काम पूरा कर लिया गया है. डेटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला मंडल स्तर तक हो रहा है और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम धनबाद जिला महानगर के अधिकांश बूथों पर सुना जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा जिला कार्यसमिति बैठक एक कामकाजी बैठक होती है. आप सभी कार्यकर्ता को जो भी दायित्व मिलता है,  सभी उसे बहुत ही अच्छे ढंग से निभाते हैं. 2024 के चुनाव में जीत के लिए अभी से कार्यकर्ता लग जाएं. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं. हम स्वरों का यह कर्तव्य बनता है कि पार्टी में है तो पूरी निष्ठा के साथ काम करें. संगठन मजबूत कार्यकर्ताओं की बदौलत बनता है. आप की मजबूती से विपक्ष में बौखलाहट है. हम सभी समाज में होने वाले अत्याचार का एकजुट होकर मुकाबला करें पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में हो या राज्य में हो विकास कार्य को गति मिलती है. जिला कार्यसमिति बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही और अजय त्रिवेदी ने भी अपने विचार रखे. इससे पूर्व   उपाध्यक्ष संजय झा ने राजनीतिक प्रस्ताव लाया, जिसका अनुमोदन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही ने किया. बैठक में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की जानकारी संयोजक मानस प्रसून डेटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी बीरू हांसदा ने दी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, महिला मोर्चा के कार्यक्रम की जानकारी महामंत्री बॉबी पांडे किसान मोर्चा की जानकारी अजय निषाद अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी नौशाद खान ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी उपेंद्र कुशवाहा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी महेश पासवान ने कार्यक्रमों की जानकारी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी महामंत्री परेश मुर्मू  ने दी. जिला कार्यसमिति बैठक का संचालन महामंत्री श्रवण राय और नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन उमेश यादव ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश सिंह अभिषेक पाण्डेय संतोष शर्मा राहुल सिंह, राजकिशोर जाना, सुजीत सिन्हा, अनिल शर्मा व  जितेंद्र राम की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp