Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के गठन के 8 महीने बाद मंगलवार 9 मई को प्रखंड सभागार में पहली बैठक 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्य एवं पदाधिकारियों के बीच एक दूसरे से परिचय हुआ. बैठक में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सरकार की योजनाओं की की जानकारी सदस्यों को उपलब्ध कराई गई. बैठक में सदस्यों ने कहा कि जो काम अधूरा है, उसे जल्द से जल्द पूरा करें. साथ ही सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ विकास कुमार राय ने कहा कि 20 सूत्री सदस्यों का कार्य विभागों को सरकार द्वारा दिए गए कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी करना है. यदि योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं तो उसे पहुंचाने में सहयोग करना है. वैधानिक कारणों से 8 माह बाद प्रखंड 20 सूत्री की पहली बैठक हो रही है. अब समन्वय बनाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रशांत हेंब्रम ने कहा कि सदस्य गांव गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें व उसका क्रियान्वयन कराएं. जो पदाधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहुत सी योजनाएं लंबित हैं, जिसे जल्द पूरा करें. समिति गठन के 8 माह बाद पहली बैठक में भी 2 सदस्य डीएन प्रसाद यादव व  सुधांशु शेखर झा नदारद थे. उपाध्यक्ष इशाक बेग पैर में चोट के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके. बैठक में सीओ नीतिन शिवम गुप्ता, 20 सूत्री सदस्य नाजिर शेख, रमजान मरांडी, शमीम अंसारी, बबलू दास, जयव्रत दास एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही