Search

धनबाद:  गोविंदपुर के सम्मेलन में डॉक्टरों ने दिया फर्स्ट इमर्जेंसी मेडिसिन पर जोर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर स्थित पार्क लेन रिसोर्ट में शनिवार 20 मई को डॉक्टरों का सम्मेलन हुआ. सम्मेलन की शुरुआत दीप अतिथियों ने दी जला कर कर की. अलग अलग राज्य से आए डॉक्टरों ने फर्स्ट इमर्जेंसी मेडिसिन पर वक्तव्य रखा. मुख्य अतिथि झारखंड आईएमए के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद के सभी हॉस्पिटल में इमर्जेंसी की सुविधा होनी चाहिए. इस तरह के कार्यक्रम से डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ में जागरुकता बढ़ेगी, क्योंकि फस्ट ट्रीटमेंट इमरजेंसी में ही होता है. कहा कि अगर इमर्जेंसी सेवा बेहतर होगी तो मरीजों की जान बचाना आसान होगा. पहली बार धनबाद आए डॉक्टरों ने कहा कि यहां के सभी अस्पतालों में फर्स्ट इमरजेंसी मेडिसिन सेवा शुरू की जानी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बचाया जा सके. कहा कि इमरजेंसी सेवा में बेहतर सुविधा हो तो मरीजों को बचाया जा सकता है. हार्ट अटैक, सांस लेने में प्रॉब्लम, एक्सीडेंट तथा किसी भी तरह की  इमर्जेंसी  में मरीजों को तत्काल मेडिकल सेवा दी जाए तो वे सुरक्षित हो सकते हैं. कहा कि राइट पेसेंट, राइट हॉस्पिटल, और राइट ट्रीटमेंट होना चाहिए. सोसाइटी ऑफ इमर्जेंसी मेडिसिन इंडिया की सचिव तथा अपोलो कोलकाता की इमर्जेंसी कंसल्टेंट डाक्टर अपराजिता प्रियदर्शनी ने बताया कि धनबाद में पहली बार इस तरह का सम्मेलन किया गया और विभिन्न शहरों से नामी डॉक्टरों का जुटान हुआ. यह धनबाद के लिए बहुत ही गर्व की बात है. सम्मेलन में बेसिक लाइफ सपोर्ट और एसीएलएस को लेकर डॉक्टरों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया. डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ को इसका प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि जल्द ही धनबाद के अशर्फी और जालान हॉस्पिटल में इसका कोर्स स्टार्ट किया जाएगा. वर्कशॉप के माध्यम से इमरजेंसी की ट्रेनिंग दी गई. सम्मेलन में चेन्नई से डॉक्टर एम राजदुराई, हैदराबाद से डॉक्टर इमरान, डॉक्टर टी एस श्रीनाथ, कोलकाता से डॉ सुदीप, डॉ रमयजीत, डॉ अपराजिता प्रियदर्शनी लखनऊ डॉक्टर शेफाली शर्मा, तथा डॉक्टर सुधाकर रेड्डी, धनबाद के न्यूरो सर्जन आर एन महापात्रा, जालान के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ए एम राय ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कई हॉस्पिटलों डॉक्टर सम्मेलन में मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp