Search

 
 
 

धनबाद : क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने थानेदारों को लगाई फटकार, लंबित कांडों का शीघ्र करें खुलासा

 
Dhanbad :धनबाद (Dhanbad)   पुलिस लाइन में मंगलवार 21 जून को क्राइम मीटिंग हुई, जिसमें कांड का उद्भेदन और निष्पादन नहीं करने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कई थानेदारो को फटकार लगाई. उन्हें कार्य में शिथिलता बरतने पर चेतावनी भी दी गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के अलावा एसपी रेशमा रमेशन, सभी डीएसपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने एक एक कर सभी थाना प्रभारियों से पूरे महीने के अंकित कांड और  उनके उद्भेदन की जानकारी मांगी. कई मामलों की प्रगति पर असंतोष भी जाहिर किया. एसएसपी ने लंबित कांडों पर शीघ्र कार्रवाई करने की चेतावनी दी. वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी थानेदारों को लंबित कांड का खुलासा जल्द करने को कहा गया है. आये दिन चोरी, डैकेती के सवाल पर कहा कि पिछले 6 माह पहले की तुलना में ऐसी घटनाओं में कमी हुई है. कहा कि ठगी, धोखाधड़ी के दर्ज मामलों पर भी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-by-tossing-a-coin-abu-nisha-became-the-deputy-head-of-kandra-panchayat/">धनबाद

: सिक्‍का उछालकर अबु निशा बनीं कांड्रा पंचायत की उपमुखिया [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही