Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बार एसोसिएशन के चुनाव में मुद्दों से ज्यादा बाहरी-भीतरी का खेल

Dhanbad : बार एसोसिएशन का चुनाव विगत 8 जून को संपन्न होने के बाद दूसरे दिन 9 जून को परिणाम की घोषणा भी हो गई. विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थक जीत का जश्न भी मना रहे हैं. इस बीच चुनाव प्रचार के कई किस्से भी फैल रहे हैं. पूरे चुनाव में प्रचार-प्रसार का रंग-ढंग, वोटरों को लुभाने सहित क्रियाकलाप और चुनावी मुद्दे बिल्कुल अलग दिखे. वकीलों की मानें तो पूरे चुनाव में बार के मुद्दे कम, विधानसभा की तरह लुभावने नारों का बोलबाला रहा. हालांकि विजेता पक्ष के कुछ लोगों का दावा है कि वकीलों ने विकास के नाम पर वोट दिया है. मगर अंदर का गणित कुछ अलग ही इशारा कर रहा है.

 60-40 नीति का मुद्दा भी छाया रहा

इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों से संबंधित कई मुद्दे उठे, लेकिन बाहरी-भीतरी और स्थानीयता के साथ हाल में आए 60-40 नीति का मुद्दा सभी मुद्दों पर भारी दिखा. बाहरी और भीतरी के प्रत्याशियों और वोटरों ने इस मुद्दे को वोट में बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

  विकास के नाम पर एसोसिएशन की बिल्डिंग

इस बार के चुनाव में मतदाता अधिवक्ता पुरानी कमेटी की जीत का कारण बार एसोसिएशन के निर्माणाधीन नए भवन को जिम्मेदार मान रहे हैं. कुछ वकीलों का कहना है कि पिछली कमेटी ने बार एसोसिएशन का अपना भवन बनाकर एक बड़ा काम किया है.

  बड़े-बड़े होटलों में तय हुआ चुनावी गणित

इस बार के बार एसोसिएशन चुनाव में विधानसभा चुनाव का पूरा पुट देखने को मिला. कोर्ट के सूत्र बताते हैं कि अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े होटलों में पार्टियां दी गई. सूत्रों का कहना है कि इस बार चुनाव अब तक के सभी चुनावों के मुकाबले बड़ी बिसात पर लड़ा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही