Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मॉल के जमाने में मेला का भाव कम नहीं, रोज उमड़ रहे हजारों

Niraj Kumar Dhanbad: मॉल के जमाने में भी मेला का भाव कम नहीं हुआ है. यह गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित मेला को देखकर लग रहा है. जिले में गणेश पूजा के अवसर पर तीन जगह मेला लगा है और सभी में लोग उमड़ रहे हैं. डिगवाडीह सर्कस मैदान, सिंदरी और तेलीपाड़ा में आयोजन कमेटी ने गणेश पूजा के साथ मेला का भी आयोजन किया है.

तेलीपाड़ा शिव-पार्वती मंदिर परिसर

तेलीपाड़ा शिव-पार्वती मंदिर परिसर के मेले में 35-40 दुकान सजी हैं. इनमें श्रृंगार के सामान, खिलौने, चाट- गुपचुप, जलेबी, आइसक्रीम, समोसे, झालमुड़ी के ठेले और खिलौने की दुकान हैं. यहां नाव झूला, मिकी माउस, जंपिंग झूला, झूला गाड़ी और छोटा तारा माचिस लोगों को आकर्षित कर रहा है. मंदिर कमेटी के अखिलेश कुमार झा बताते हैं कि मंदिर कमेटी के 30-35 सदस्य लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं. पुलिस-प्रशासन का भी सहयोग मिलता है. प्रतिदिन 5 से 10 हज़ार लोगों की भीड़ उमड़ रही है. 3 सितंबर को विसर्जन के साथ मेला का समापन हो जाएगा.

डिगवाडीह सर्कस मैदान

डिगवाडीह सर्कस मैदान में गणेश पूजा और मेला का आयोजन किया गया है. मेला कमेटी के अध्यक्ष एमके ठाकुर बताते हैं कि मैदान एवं इसके आसपास 50 से 60 दुकान लगी हैं. जिसमें खिलौना, श्रृंगार के सामान, सजावटी सामानों की दुकान हैं. चाट- गुपचुप, आइसक्रीम, बर्गर, जलेबी-समोसे की दुकान भी हैं. जंपिंग झूला, नाव झूला, टोरा-टोरा, डिस्को डांस, ब्रेक डांस झूला लगाए गए हैं. सुरक्षा में 50 से 60 वालंटियर सक्रिय हैं. पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहती है. प्रतिदिन 15 से 20 हज़ार लोगों की भीड़ उमड़ती है.

टीओपी मैदान रांगामाटी

झारखंड गणेश पूजा समिति सिंदरी द्वारा टीओपी मैदान रांगामाटी में गणेश पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है. मेला में दर्जनों दुकानें सजी हैं. जिनमें खाने-पीने से लेकर खिलौने व श्रृंगार के सामान हैं. लोगों व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं. पूजा समिति के संस्थापक अश्विनी कुमार मिश्रा उर्फ मिंटू मिश्रा बताते हैं कि मेले में पहले दिन हज़ारों लोग उमड़े. लोगों की सुरक्षा के लिए 25-30 वॉलंटियर्स तैनात रहते हैं. यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-and-agriculture-minister-badal-went-to-raipur/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गए रायपुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही