Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बार एसोसिएशन की आमसभा में अधिवक्ताओं ने जमकर निकाली भड़ास

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की आम सभा सोमवार 17 अप्रैल को हंगामेदार रही. तीन घंटे की आम सभा में अधिवक्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली. हालांकि अधिकतर अधिवक्ताओं ने वर्तमान कमेटी के कार्यों की सराहना की. कई अधिवक्ताओं ने चेंबर आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने वदो साल के कार्यकाल में आम सभा नहीं बुलाने का मुद्दा भी उठाया. कुछ अधिवक्ताओं ने अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया, जिस पर स्पेशल कमेटी के सदस्य व वरीय अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह एवं अरुण सिंह ने उन्हें फटकार लगाई.

  अमर्यादित भाषा पर संयम बरतने की सलाह

अधिवक्ता दीप नारायण ने भी संयमित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी और कहा कि बार एसोसिएशन की सभा को राजनीतिक अखाड़ा ना बनाएं. आमसभा को संबोधित करते हुए विदेश दां ने कहा कि कमेटी ने पुराने भवन को बिना आमसभा बुलाए तोड़ दिया और नए भवन का निर्माण बिना अनुमति शुरू कर दिया, जो सरासर मॉडल रुल का उल्लंघन है. अधिवक्ता पंकज प्रसाद ने कमेटी पर मनमानी का आरोप लगाया. अधिवक्ता आर एस गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान कमेटी ने काउंसिल के हर आदेश की अवहेलना की. कहा कि 85 लाख को ऑडिट में नहीं दिखाया गया है. अधिवक्ता गजेंद्र चौहान ,मुकुल तिवारी ,धनेश्वर महतो ,मनोज पासवान, अनिल कुमार समेत 54 अधिवक्ताओं ने आम सभा में विचार रखे. थोड़ी देर के लिए सभा में हंगामा हुआ. हालांकि स्पेशल कमेटी ने सख्ती दिखाई और अधिवक्ता शांत हो गए. हाईकोर्ट के आदेश पर आमसभा की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई.  बड़े टीवी स्क्रीन भी लगाए गए थे

  19 नाम किए गए प्रस्तावित

झारखंड उच्च न्यायालय ने रीट याचिका पर सुनवाई के बाद छह अप्रैल को आदेश में पांच सदस्यीय स्पेशल कमेटी बनाई थी. आदेश दिया था कि स्पेशल कमेटी 17 अप्रैल को धनबाद बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की आमसभा बुलाएगी. अधिवक्ता सदस्यों ने स्पेशल कमेटी के पांच सदस्य ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, समीरन पाल,  अरुण सिंह, भागीरथ राय, पी सी महतो, एस सी मल्लिक, देवी शरण सिन्हा, अयोध्या प्रसाद, अरुण कुमार तिवारी, कंसारी मंडल  समेत 19 लोगों के नाम का प्रस्ताव दिया. समिति की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि   चुनाव समिति के तीन पदाधिकारियों के लिए 19 नाम प्रस्तावित किए गए हैं. मंगलवार को स्पेशल कमेट की बैठक होगी और में से तीन व्यक्तियों का नाम बार काउंसिल को भेजा जाएगा. चेंबर आवंटन मामले में दायर मुकदमा पर सिविल जज विशाल माझी की अदालत ने मुकदमे को सुनवाई के लिए स्वीकृत करते हुए प्रतिवादी बार एसोसिएशन को समन जारी करने का आदेश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही