Search

 
 
 

धनबाद: जनता दरबार में पुटकी के रैयतों ने लगाई तालाब बचाने की गुहार

 

महिला ने पति की किडनी के इलाज के लिए मांगी मदद

Dhanbad : उपायुक्त के जनता दरबार में मंगलवार 1 अगस्त को पुटकी अंचल क्षेत्र के लोगों ने रैयती जमीन पर स्थित तालाब को बचाने के की गुहार लगाई. लोगों ने उपायुक्त को आवेदन भी सौंपा. उपायुक्त से कहा कि बीसीसीएल के सिजुआ एरिया नंबर 5 के महाप्रबंधक कोयला उत्खनन के बहाने आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिये चंद्रा मौजा में रैयती जमीन पर बड़ा तालाब को ओबी डंप कर भरने का प्रयास कर रहे हैं. एमआइजी हाउसिंग कॉलोनी धनबाद की महिला ने पति की किडनी के इलाज के लिए आवेदन दिया. महिला ने बताया कि उनके 36 वर्षीय पति की दोनों किडनी खराब हो चुकी है. वह प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते थे. आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है. उन्होंने उपायुक्त से इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई. वही कलियासोल प्रखंड के कुछ ग्रामीणों ने आदिवासियों की रैयती जमीन रेलवे द्वारा कम पैसों में अधिग्रहण की शिकायत करते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपा. बताया कि कलियासोल प्रखंड के कालूबाथन ओपी अंतर्गत रेल परियोजना के लिए एसटी की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. अधिग्रहण के समय वर्ष 2017-18 में बहुत कम भुगतान किया गया है.  कई लोगों को अब तक मुआवजा भी नहीं मिला है. उपायुक्त वरुण रंजन ने जनता दरबार में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का उचित समाधान कराया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही