Search

 
 
 

धनबाद: कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री ने मन की बात के जरिये किया किसानों से सीधा संवाद

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार 31 मई को बलियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद में प्रधानमंत्री की सीधी वार्ता में मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह सहित किसान प्रतिनिधि भी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई. सीधी वार्ता में प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिल सके, इसके उपाय बताए. प्रोजेक्टर के जरिये प्रधानमंत्री के मन की बात में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम किसान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, इ-नाम प्रधानमंत्री किसान कुसुम योजना, हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य, पोषण अभियान प्रधानमंत्री, मातृ वंदना योजना, एक भारत एक राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-looted-goods-worth-lakhs-of-rupees-in-gopalichak-colliery-nine-sim/">

धनबाद: गोपालीचक कोलियरी नाइन सिम में अपराधियों ने लूट लिये लाखों रुपये के सामान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही