Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर में हुई बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारी पर चर्चा

 
Sindri : नगर निगम चुनाव की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं. इसे लेकर शुक्रवार 7 अक्टूबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय बलियापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 53 से वार्ड 55 के कुल 49 मतदान केंद्रों का प्रारूप का प्रकाशन नगर निगम कार्यालय एवं अंचल कार्यालय द्वारा कर दिया गया है. मतदान केंद्रों के प्रारूप का प्रकाशन 7 से 14 अक्टूबर तक किया जाना है. आपत्ति प्राप्त करने एवं निष्पादन करने की तिथि 22 अक्टूबर है. आयोग का अनुमोदन 28 अक्टूबर को किया जाना है. मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया जाएगा. इसके साथ ही मतदाता सूची कि विखंडन का कार्य भी जारी है. चुनाव दिसंबर एवं जनवरी तक होने की संभावना है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-grameen-ekta-manch-jammed-the-tata-steel-washery-gate-in-jamadoba/">धनबाद

: ग्रामीण एकता मंच ने जामाडोबा में टाटा स्टील वाशरी गेट किया जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही