Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कृषि वैज्ञानिकों की बैठक में प्राकृतिक खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने पर जोर

Sindri :  सिंदरी (Sindri)  कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में सोमवार 4 जुलाई को 17 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में धनबाद, गिरिडीह, रांची समेत कई जिलों के वैज्ञानिकों ने भाग लिया. अध्यक्षता बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ उरांव ने की. बैठक में पिछले वर्ष के कार्य का प्रतिवेदन, वर्ष 2022- 23 की विभिन्न गतिविधियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विपणन आय के अच्छे स्रोत, कृषि आधारित उन्नत खेती, कृषि को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती के क्षेत्रफल को जिला में बढ़ाने, उर्वरक के निर्भरता को कम करने, आगे का एक्शन प्लान तैयार करने आदि पर चर्चा की गई. मौके पर वरीय वैज्ञानिक ललित दास, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा सिंह, रमन कुमार, संजय कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रेनू वाला, जिला उद्यान प्रतिमा देवी, पौधा संरक्षण निरीक्षक अमृत कुमार, डीडीएम नाबार्ड रवि लोहानियां, टीएसआरडीएस राजेश कुमार, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, जगन्नाथ उरांव, डॉ एस कर्मकार, डॉ निभा वारला, डॉ रेखा सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही