Search

धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में दिया गया वोटरों को साधने का मंत्र

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में रविवार 12 फरवरी को बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में हुई. बैठक में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर विचार-मंथन हुआ. रहा. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पूरे राज्य की महिला वोटरों को साधने का मंत्र दिया. बैठक में पार्टी के झारखंड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जनसंघ से अलग होकर वर्ष 1980 में भाजपा का जन्म हुआ. त्याग, बलिदान और समर्पण और जन कल्याण की बदौलत आज यह 18 करोड़ सदस्यों की पार्टी बन चुकी है. पार्टी में सिर्फ पद और सत्ता पाने के लिये काम नहीं होता है.

  सिर्फ खाने-पीने पर न दें ध्यान

उन्होंने कहा कि प्रवास और प्रशिक्षण के दौरान सिर्फ अच्छे होटलों में ठहरने और खाने-पीने पर ध्यान न दें. पार्टी के वक्ताओं की बात ध्यान से सुनें व उसे अमल में लाएं. मोदी सरकार के पिछले 9 साल के कार्यकाल में महिलाओं का सशक्तीकरण तेजी से हुआ है. प्रत्येक बूथ तक पहुंचें, सरकार के कामकाज महिलाओं को अवगत कराएं और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करे. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति पांड्या, धनबाद के सांसद पीएन सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, मानस प्रसून, नीतिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी आदि मौजूद थे.

   मोर्चा की सदस्यों को दिया टास्क

पार्टी के राज्य संगठन महामंत्री ने कहा कि पार्टी में कुल 59 अलग अलग संगठन हैं, उन्हीं में भाजपा महिला मोर्चा भी है. लोकसभा चुनाव में अब एक साल शेष रह गया है. इसलिये अभी से तैयारी में जुट जाएं. मोदी सरकार के काम से महिलाओं को अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि आकाश में सबसे अधिक ऊंचाई में उड़ने वाला पक्षी चील है, लेकिन उसे भी खाने के लिये जमीन पर आना पड़ता है. आप लोगों को भी उसी प्रकार समाज के अंतिम पायदान पर जाकर महिलाओं को जोड़ने का काम करना होगा. उन्होंने मोर्चा की सदस्यों को टास्क देते हुए कहा कि मोदी के मन की बात अप्रैल में 100 एपिसोड पूरे करेगी.  सभी सदस्य इस महीने 100 -100 महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रण लें व उसे पूरा करें.

   महिला सशक्तीकरण को मिला है बढ़ावा

सांसद पीएन सिंह ने कहा पहले महिला अपने पति पर आश्रित रहती थी. उनके पास कुछ करने का ज्यादा स्कोप नहीं था. पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के कई काम किये हैं.  इसका फायदा भी मिल रहा है. गैस चूल्हा, शौचालय, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार की सुविधाएं मिल रही हैं. इससे महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि परिवार को भी आगे बढ़ा रही हैं. पार्टी की महिला मोर्चा भी अच्छा काम कर रह है.  उम्मीद है कि अगले चुनाव में भी उनका रोल अहम रहेगा.

    महिलाओं को सिर्फ भाजपा में मिला सम्मान

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. आये दिन बच्चियों और युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. महिला मोर्चा समय समय पर इन विषयों पर सदन से सड़क तक आंदोलन करता है.  मार खाती हैं तो जीत भी हासिल करती हैं. महिलाओं को भाजपा सम्मान देती रही है.  यहां अपने काम की बदौलत कोई भी आगे बढ़ सकता है. यही वजह है कि महिलाएं मोर्चा से लगातार जुड़ रही हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp