धनबाद: चन्द्रवंशी समाज की बैठक में उठा दो पक्षों के विवाद का मामला
Katras : कतरास (Katras) चंद्रवंशी समाज की बैठक 13 फरवरी सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष विनोद रवानी के आवासीय कार्यालय में हुई. अध्यक्षता छुटन रवानी ने की. बैठक में समाज की आरती देवी एवं राजेश रवानी के बीच पारिवारिक विवाद का निपटारा का निर्णय लिया गया. परन्तु एक पक्ष के सदस्यों के बैठक में शामिल नहीं होने की स्थिति में निर्णय हुआ कि समाज के लोग उस पक्ष से मिलकर मामले के समाधान का प्रयास करेंगे. बैठक में विजय रवानी, दुर्गा रवानी, शक्ति रवानी, अकलू रवानी, जगदीश रवानी, सोनू रवानी, मनोज रवानी, राजकुमार रवानी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमति रेखा देवी, विनोद रवानी, प्रदीप कुमार रवानी, भरत रवानी, चक्रधर रवानी, शिव कुमार रवानी, रवि कुमार रवानी बिरजू रवानी, जीतन रवानी, राजन रवानी, प्रसादी रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment