Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जिला 20 सूत्री समिति की बैठक में बिजली-पानी की समस्या पर हुआ गहन मंथन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में गुरुवार 11 मई को बिजली-पानी की समस्या पर गहन मंथन किया गया. बैठक समिति के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में बीस सूत्री समिति सदस्य उपस्थित थे. बैठक में बिजली और पानी के मुद्दे पर सभी सदस्यों ने चिंता जताई. उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिजली की आंख मिचौनी से धनबाद वासी काफी परेशान हैं. केंद्र सरकार बिजली कटौती का आरोप लगा कर झारखंड सरकार को बदनाम करना चाह रही है. यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है. जल ही जीवन है और उसी के लिए लोग परेशान हैं. झरिया वासी भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. उपाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद जिला में तीस जगहों पर पानी टंकी बनाई गई है. लेकिन मात्र 9 ही जल मीनार से पानी की सप्लाई हो रही है. बाकी सभी जल मीनार बंद पड़ी है. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराएंगे और निदान का प्रयास किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही