Search

धनबाद : खनन टास्क फोर्स की बैठक में कोयला तस्करी रोकने पर हुआ मंथन

Putki/Kendua : बीसीसीएल के केंदुआ क्षेत्र में कोयला तस्करी रोकने को लेकर जिला प्रशासन, बीसीसीएल व सीआईएसएफ की सयुंक्त बैठक पुटकी सीओ शुभ्रा रानी की अध्यक्षता में हुई. बीसीसीएल के मटकुरिया ऑफिस क्लब में हुई इस बैठक में कोयला तस्करी रोकने, तस्करों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी करने, बीएनआर साइडिंग में वैगन से कोयला चोरी रोकने की विशेष व्यवस्था करने, गोधर गंसाडीह क्षेत्र चोरों पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई. बैठक में आउटसोर्सिंग के अधिकारियों को भी बुलाने व माह में एक दिन सयुंक्त छापेमारी करने सहित कई मुद्दों पर मंथन किया गया. बैठक में न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग से कोयला चोरी का मुद्दा गरम रहा. अधिकारियों ने कोयला चोरी रोकने के कई सुझाव भी दिए. सीओ ने कहा कि किसी भी हाल में कोयला चोरी व अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए. सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल क़ी टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध कोयला को जब्त करेगी साथ ही इस अवैध धंधा से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में कुसुंडा जीएम वीके गोयल, पीबी एरिया क्षेत्र के जीएम अरुण कुमार, मुनीडीह परियोजना के जितेंद्र महापात्रा, डब्ल्यूजे क्षेत्र सिजुआ के अनूप राय, केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, लोयाबाद थाना के एसआई निरंजन महतो, गोंन्दुडीह ओपी के एएसआई भगत सिंह बिष्ट, पीबी एरिया के मैनेजर डी के सिंह, NGKC के पीओ एम पी सिंह, भागाबाँध पीओ जे के सिंह, पीओ पीबी एरिया डी कुमार, ईस्ट बसेरिया पीओ क्यू एस खान, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर राजेश यादव, आर के ठाकुर सहित बीसीसीएल के कई अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-in-road-accident-near-chirkunda/">धनबाद

: चिरकुंडा के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//