Search

 
 
 

धनबाद: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति में भाजपा ने बैंक मोड़ में किया पौधरोपण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा के तहत 3 जुलाई रविवार को भाजपा बैंक मोड़ मंडल के नेताओं ने पौधरोपण किया. मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू की अध्यक्षता में बैंक मोड़ स्थित ओजोन एग्जॉटिका के पार्क में पौधा लगाया गया, जिनमें कई फलदार पौधे शामिल थे. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से समाज पीड़ित है. प्रदूषण के कारण कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है. ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं. जितनी अधिक संख्या में पौधरोपण होगा, उतना ही प्रदूषण नियंत्रित होगा. मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू ने कहा कि बैंक मोड़ मंडल अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए वचनबद्ध है. पौधरोपण कार्यक्रम में जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, राहुल मटालिया, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेस सिंह, डी घोष, जितेन्द्र मालाकार, अमित आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ayushman-health-id-card-of-public-representatives-made-in-mps-office/">धनबाद

: सांसद कार्यालय में बना जन प्रतिनिधियों का आयुष्मान हेल्थ आईडी कार्ड [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही