Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया में बीच सड़क पर युवक ने लाठी से ऑटो का शीशा फोड़ा

Jharia : झरिया (Jharia)  झरिया मैन रोड टैक्सी स्टैंड के समीप गुरुवार 12 जनवरी को दोपहर मोटरसाइकिल सवार युवक ने बीच सड़क पर एक ऑटो पर हमला कर दिया. लाठी से ऑटो रिक्शा संख्या JH10BJ 7861 का शीशा फोड़ दिया. जामाडोबा निवासी ऑटो चालक असलम कुछ समझ पाता, हमलावर बाइक सवार फरार हो गया. बीच पर सड़क इस हमले से राहगीर भी अचंभित थे. बाइक सवार ने हमला क्यों किया, इसका जवाब नऑटो चालक के पास था, न ही राह चल रहे किसी राहगीर के पास. ऑटो चालक ने बताया कि सड़क पर हल्का जाम लगा था. अचानक एक युवक आया. उसके हाथ में लाठी थी. कुछ समझ पाता कि तभी उसने आगे चल रहे दूसरे ऑटो के मडगार्ड पर लाठी मारी व देखते ही देखते मेरे ऑटो का भी शीशा फोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया. ऑटो चालक ने अपने मालिक से शिकायत कर दी है. ऑटो चालक ने झरिया थाना में भी शिकायत करने की बात कही. इस घटना के बाद झरिया मेन रोड घंटों जाम रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही