Search

 
 
 

धनबाद : कमजोर मानसून के बीच शहर में कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश

 
Dhanbad : झारखंड में 19 जून को मानसून के प्रवेश के बाद एक-दो जिलों को छोड़ बाकी सभी इलाकों से मानसून रूठा हुआ है. धनबाद जिले में पहुंचे कमजोर मानसूनी बादलों ने 25 जून को सुबह से ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया. दोपहर से पहले कुछ इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई. दोपहर 3 बजे तक बादल आते-जाते रहे. शहर के बरटांड़ सहित कई इलाकों में शाम में झमाझम बारिश हुई. अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जिले में अब तक 91 फ़ीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद जिले में एक जून से 25 जून के बीच मात्र 13.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. जबकि इस दौरान सामान्यतया 155.5 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए. यानी जिले में अब तक सामान्य से 91 फ़ीसदी कम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने 27 जून तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. एक जुलाई तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-ajsu-accused-vice-chancellor-of-dictatorship/">धनबाद

: छात्र आजसू ने कुलपति पर लगाया तानाशाही का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही