Search

धनबाद: मजबूतीकरण व पुनर्निर्माण के नाम पर मौत का कुआं बन गई झरिया की सड़कें

जान जोखिम में डाल राहगीर करते हैं सड़क पार, दबी जुबान से कर रहे गुस्से का इजहार

Sanny Sharma Jharia : देश की कोयला राजधानी धनबाद जिले के झरिया शहर की सड़कें अपनी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है. झरिया कतरास मोड़ से बाटा मोड़, इंदिरा चौक, बस स्टैंड से थाना मोड़ समेत चौक-चौराहे व गलियों की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं. रही सही कसर धनबाद नगर निगम के अधीन पाइप लाइन बिछाने वाली ठेका कंपनी जेएमसी ने सड़कों को खोद कर पूरी कर दी है. नतीजा यह है कि झरिया की सड़कें चलने लायक भी नहीं रह गई हैं. कुछ लोग खुलकर विरोध कर रहे तो कुछ दबी जुबान से गुस्से का इजहार कर रहे हैं.

डेढ़ वर्ष पहले हुआ शिलान्यास, नतीजा शून्य

29 दिसंबर 2021 को झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया की दो मुख्य सड़कों के मजबूतीकरण व पुनर्निर्माण का शिलान्यास पूरे तामझाम के साथ किया. लोगों को लगा कि शीघ्र ही उन्हें खराब सड़क व जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. परंतु डेढ़ वर्ष बाद भी लोगों की परेशानी कम होने की बजाए बढ़ गई. अब तो लोगों का कहना है कि हमें हमारी पुरानी सड़क ही लौटा दो. 2021 में 29 दिसंबर बुधवार को वार्ड संख्या 36,43, 44 और 45 के मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास हुआ. परंतु अब तक पुनर्निर्माण तो दूर, मापी कार्य भी शुरू नहीं हो सका. इसके अलावा 44.49 करोड़ की लागत से पश्चिम बंगाल व झारखंड को जोड़ने वाली जर्जर झरिया- बलियापुर मुख्य सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की आधारशिला भी रखी गई. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की इस पहल पर लोगों में खुशी थी. मोहरीबांध से तिसरा थाना तक सड़क का निर्माण कुछ हद तक पूरा भी हुआ. परंतु विगत चार माह से झरिया को बलियापुर क्षेत्र से पूरी तरह अलग थलग कर दिया गया है.

 मरम्मत व पुनर्निर्माण की बजाय खोद दिया विशाल गड्ढा

झरिया शहर को बलियापुर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्टेशन से घनुडीह ओपी तक पेय जलापूर्ति पाइप की रिपेयरिंग व पुल के मजबूतीकरण को लेकर विशालकाय गड्ढा खोदकर रख दिया गया है. विगत मार्च से झरिया, घनुडीह, तिसरा, जयरामपुर व बलियापुर समेत अन्य क्षेत्रों का सीधा संपर्क टूटा हुआ है. बड़े वाहन व मोटरसाइकिल अब इस सड़क मार्ग का उपयोग नहीं कर सकते और न ही उनके लिए कोई वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है. हालत यह है कि सभी वाहनों को 12 से 15 किलोमीटर धनबाद या सिंदरी हो कर ही बलियापुर जाना पड़ रहा है.

दूसरी छोर तक जाने के लिए थामे रहते हैं खतरे की डोर

[caption id="attachment_677342" align="aligncenter" width="192"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bhola-hari-192x300.jpeg"

alt="" width="192" height="300" /> भोला हरि[/caption] सबसे बड़ी समस्या पैदल चलने वाले लोगों को हो गई है. विशालकाय गड्ढे को पार करने के लिए राहगीरों को बिछी पाइप लाइन के ऊपर से चल कर सड़क पार करना पड़ता है. लोग जान जोखिम में डालकर एक छोर से दूसरी छोर तक जाते हैं. खबर संकलन ने दौरान इस संवाददाता से स्थानीय घनुडीह निवासी भोला हरि ने बताया कि मार्च माह से यह सड़क मार्ग पूरी तरह बंद है. यहां कभी पुल हुआ करता था. बीसीसीएल व नगर निगम की पेय जलापूर्ति पाइपलाइन से बार बार सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है. वाहन तो नहीं गुजरते, मगर स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर एक छोर से दूसरी तरफ जाने को विवश हैं. कई बार पैर फिसलने से लोग चोटिल भी हुए हैं.  जिस सुस्त गति से काम हो रहा है, उससे नहीं लगता कि इस साल भी इस सड़क मार्ग का निर्माण पूरा हो सकेगा.

 मेन रोड की सड़कें पाइप लाइन बिछाने में क्षतिग्रस्त

[caption id="attachment_677343" align="aligncenter" width="178"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Ranjan-gupta-178x300.jpeg"

alt="" width="178" height="300" /> रंजन गुप्ता[/caption] धर्मशाला रोड स्थित दुकानदार रंजन कुमार गुप्ता कहते हैं कि कतरास मोड़ चौक से मुख्य बाजार धर्मशाला रोड तक की सड़क टूट-फूट कर बर्बाद हो चुकी है. धनबाद नगर निगम की शह पर जेएमसी कंपनी ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान बेढंग तरीके से पूरी सड़क को तोड़ डाला है. रोज दुर्घटना हो रही है. घंटों तक सड़क पर जाम लगा रहता है. इस कारण अब ग्राहक भी यहां आने से कतरा रहे हैं. दुकानदारी पूरी तरह चौपट हो चुकी है. आखिर दुकानदार अपनी पीड़ा किसे सुनाए. लोगों का मुंह बंद करने के लिए शिलान्यास का दिखावा किया गया. अगर नीयत साफ होती तो अब तक सड़क बन चुकी होती.

    झरिया के विकास में कोई समझौता नहीं: विधायक

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि झरिया में पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. घनुवाडीह स्थित पुलिया के निर्माण व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के बाद सड़क निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा. झरिया के विकास में कोई समझौता नहीं होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//