Search

 
 
 

धनबाद : एक्टू के दो दिवसीय सम्मेलन में केन्द्र की नीतियों के ख़िलाफ आंदोलन का आह्वान

 
2024 के चुनाव में मजदूर वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : शुभेंद्रु सेन
Katras/Baghmara : ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय ट्रेड यूनियन सम्मेलन डुमरा सामुदायिक भवन में रविवार 13 अगस्त को सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधि शामिल हुए. सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एक्टू के झारखण्ड महासचिव कामरेड शुभेंदु सेन ने कहा कि केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों से देश के तमाम मजदूर वर्ग त्रस्त हैं. उन्होंने मजदूर वर्ग के लिए आंदोलन को तेज़ करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में मजदूर वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. कोयला मजदूरों के नेता सीएमडब्ल्यू के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कहा कि मजदूरों की एकता को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों की तरह अब मजदूरों के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा. श्रम संहिता को अबतक लागू करने से पीछे हटना इसी खतरे का संकेत है. मजदूर नेता रामेश्वर साव ने कहा कि बीसीसीएल में कार्यरत सेल पीकर मजदूर और मेनुअल लोडिंग मजदूर लगातार अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन प्रबंधन हठधर्मिता रुख अपनाये हुए है. कार्यशाला को एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष देवदीप सिंह दिवाकर, सचिव भुवनेश्वर केवट, कार्तिक प्रसाद, कृष्णा सिंह, बलदेव वर्मा ने सम्बोधित किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-youth-rjd-formed-human-chain-against-corruption-in-chirkunda-municipal-council/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा राजद ने बनाया मानव श्रृंखला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही