Search

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के एक्स-रे विभाग में स्टाफ करते हैं मनमानी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) में एक्स-रे और पैथोलॉजी विभाग के कई स्टाफ दोपहर के बाद नदारद हो जाते है. खामियाजा मरीजों के साथ आउटसोर्सिंग स्टाफ को भुगतना पड़ता है.

  नहीं आते हैं समय पर, कभी भी हो जाते हैं नदारद

एक्स-रे बिल काउंटर पर सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक की ड्यूटी है. मगर सरकारी स्टाफ जगह 10 बजे पहुचते है. 4 घंटे के ड्यूटी के बाद 3 बजे वे नदारद भी हो जाते है. ऐसी स्थिति में आउटसोर्स ( फ्रंटलाइन एनसीआर कंपनी ) के स्टाफ को काउंटर संभालने के साथ एक्स-रे भी करना पड़ता है. हालत ऐसी हो जाती है कि मरीज के परिजनों को एक एक घंटे तक काउंटर पर रलीद कटवाने ले लिए खड़ा रहना पड़ता है.

  सरकारी स्टाफ का पारा रहता है गरम

सूत्र बताते हैं कि एक्स-रे के बिल काउंटर पर दो सरकारी स्टाफ गुलाम संदानी इंचार्ज तथा वासुदेव मंडल वार्ड अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत हैं, जो मनमाने ढंग से नौकरी करते हैं. उन पर आउटसोर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप है. शुक्रवार की दोपहर छाती का एक्स-रे कराने के लिए बरवाअड्डा निवासी खुसलाल को बिल काउंटर पर रसीद कटवाने के लिए करीब 40 मिनट इंतजार करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पेड़ से गिर कर उनके 14 वर्षीय पुत्र के सीने में चोट आई है. उसके इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेस्ट का एक्स-रे लिखा. एक्स-रे कराने पहुंचे तो वहां रसीद काटने वाले नदारद दिखे. लगभग 40 मिनट तक इंतजार के बाद आउटसोर्स स्टाफ ने पर्ची काट कर एक्स-रे किया.

    ऐसी जानकारी तो नहीं है:  डॉ अनिल कुमार

एसएनएमएमसीएच के रेडियोलॉजिस्ट विभाग के एचओडी डॉ अनिल कुमार का कहना है कि ऐसी जानकारी उन्हें नही है. शिकायत है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्टाफ सरकारी हो या प्राइवेट, समय के अनुसार ड्यूटी करना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp