Search

 
 
 

धनबाद : गांधीनगर में आइएनए की चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों ने निकाली रैली

 
Dhanbad : धनसार स्थित गांधीनगर में सामाजिक संस्था इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी(आईएनए) के द्वारा 9 जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता और रैली का आयोजन किया गया. इसमें धनबाद, झरिया, केंदुआ से लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया. जनसंख्या वृद्धि,  प्रदूषण और गरीबी नियंत्रण की थीम को बच्चों ने अपनी ऊंगलियों से चित्र के रूप में उकेरा. प्रतियोगिता के बाद रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने हाथ में प्लेकार्ड लेकर गांधी नगर से लेकर शक्ति मंदिर क्षेत्र तक घूमकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक किया. संस्था के संस्थापक पिनाकी राय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार,  भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया. हमलोग को मानव संपदा में भी नंबर वन बनना पड़ेगा. नई पीढ़ी के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई. इस कार्यक्रम में डॉ. डीके झा, संजय जायसवाल, हर्षा चुग, संजय पंडित, मौसमी राय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-dispensary-inaugurated-in-kumardhubi-gurudwara-free-treatment/">

धनबाद : कुमारधुबी गुरुद्वारा में डिस्पेंसरी का शुभारंभ, होगा मुफ्त इलाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही