Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कार्मिक नगर में चेतन फाउंडेशन सेंटर का उद्घाटन

Dhanbad : धनबाद के कार्मिक नगर स्थित जिम्स हॉस्पिटल में 12 फरवरी को चेतन फाउंडेशन सेंटर का उद्घाटन आईएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह व आईएमए धनबाद के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सेंटर के संचालक डॉ. अविनाश शंकर, डॉ. नीरज सिंह व डॉ. अद्वितीय शेखर ने बताया कि टीम को रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. इस सेंटर पर स्पीच थेरेपी, सेंसरी इंटिग्रेशन, पर्सनल चाइल्ड एंड एडल्ट न्यू रिलेशन, लकवा, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, सुनने की समस्या जैसी बीमारियों का इलाज आधुनिक मशीन से किया जाएगा. इस अवसर पर जिम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. संजय कुमार, सेना भर्ती रैली चिकित्सा के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्योति कुशवाहा सहित शहर के कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/encroachment-again-increased-on-the-roads-in-dhanbad-it-became-difficult-to-walk/">धनबाद

में सड़कों पर फिर बढ़ा अतिक्रमण, राह चलना हुआ मुश्किल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही