Search

 
 
 

धनबाद : भुईंफोड़ मंदिर के पास जीओ बीपी पेट्रोल पंप का शुभारंभ

 
Govindpur : धनबाद-गोविंदपुर रोड पर भुईंफोड़ मंदिर के पास 21 अगस्त को जीओ बीपी पेट्रोल पंप का शुभारंभ हुआ. पंप का उद्घाटन जीओ बीपी पेट्रोलियम के झारखंड स्टेट हेड राजीव जोशी ने किया. उन्होंने कहा कि रिलायंस पेट्रोलियम और ब्रिटिश पेट्रोलियम में साझेदारी के बाद रिलायंस पेट्रोल पंपों का नामकरण जीओ बीपी किया गया है. उन्होंने बताया कि अभी झारखंड में जीओ बीपी के 44 पेट्रोल पंप हैं. अगले 3 वर्षों में 70 पंप और खोले जाएंगे. जhओ बीपी के पंपों पर अद्यतन टेक्नोलॉजी से ग्राहकों को पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है. लोगों को गुणवत्तापूर्ण इंधन उपलब्ध कराना कंपनी का लक्ष्य है. उद्घाटन के मौके पर कंपनी के अधिकारी जेसू मैथ्यू, नितिन गुप्ता, मयंक अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-talks-with-gm-on-problems-of-bta-workers-soon-siddharth-gautam/">धनबाद

: बीटीए कर्मियों की समस्याओं पर जीएम के साथ वार्ता जल्द- सिद्धार्थ गौतम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही