Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड मध्य विद्यालय में आईसीटी लैब का उद्घाटन

Maithon : मध्य विद्यालय, एग्यारकुंड में 23 जनवरी को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय कुमार राम ने किया. मुखिया ने कहा कि आईसीटी लैब का शिक्षा पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसके जरिए खासकर गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों में सामाजिक ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और प्रस्तुति कौशल में बच्चों का गुणात्मक विकास होता है. प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शैक्षणिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है. इसी के तहत स्कूलों में आईसीटी लैब शुरू किया गया है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि नियमित रूप से अपने बच्चे को विद्यालय भेजें, ताकि वे कम्प्यूटर के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर सकें. समारोह में प्रमोद राव, विदन मंडल, कुमारी सोना दास, अपर्णा बाउरी, अनीता महतो, टुंपा देवी, लक्ष्मी सिंह, नमिता बाउरी, सीता देवी, संतोषी बाउरी, मारुति बाउरी, अर्पणा बाउरी, अनीता बाउरी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mani-netaji-subhash-chandra-boses-birth-anniversary-at-chapapur-colliery/">धनबाद

: चापापुर कोलियरी में मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही