Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में कलशयात्रा के साथ मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) के मदैयडीह गांव में 6 मई को भव्य कलशयात्रा के साथ 5 दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलशयात्रा में शामिल महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर  ग्राम भ्रमण करते हुए कतरी जोरिया पहुंचीं. वहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया. फिर सभी महिलाएं कलश लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जयकारा लगाते यज्ञ स्थल पहुंचीं. यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर पंडितों ने पूजन-अनुष्ठान शुरू किया. कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह में ठंडा पेयजल की व्यवस्था थी. महायज्ञ में 5 दिनों तक विविध अनुष्ठान होंगे. आयोजन को सफल बनाने में प्रभाष मंडल, संतोष मंडल, रोहित मंडल, मदैयडीह पंचायत के मुखिया अनवर अंसारी आदि जुटे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kalash-shobhayatra-taken-out-for-maharudra-yagya-in-phulwar/">धनबाद

:  फुलवार में महारुद्र यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही