Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हीरापुर कोहिनूर मैदान में वेंडिंग जोन का उद्घाटन, 192 दुकानदारों को मिली दुकान

अब दुकानदारों को बसाने के लिए जाना जाएगा नगर निगम- पीएन सिंह

Dhanbad : धनबाद के सांसद पीएन सिंह व नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने नगर निगम की ओर से हीरापुर कोहिनूर मैदान में फुटपाथ दुकानदारों के लिए बने वेंडिंग जोन का 14 जून को उद्घाटन किया.  सांसद ने कहा कि पहली बार निगम की अच्छी पहल देखने को मिल रही है. अभी तक निगम पर फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का आरोप लगता था. लेकिन आज एक साथ 192 फुटपाथ दुकानदारों को दुकान उपलब्ध कराने का काम किया गया है. ये सभी बिना रोक-टोक के अब अपनी दुकानदारी कर सकेंगे. नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदारों के लिए कुल 20 वेंडिंग जोन बनाने की योजना है. जैसे-जैसे जमीन उपलब्ध होगी, वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के समय दुकानदारों से 100, 100 रुपया लिया गया था. लेकिन दुकान के आवंटन के समय कोई राशि नहीं ली गई है. सभी को निशुल्क दुकान उपलब्ध कराई गई है. सभी को दुकान के कागजात भी उपलब्ध करा दिया गया है. अब ये देर रात तक अपनी दुकान लगा सकेंगे. फिलहाल 25 लोगों ने स्टॉल लगाया है. आने वाले दिनों में पूरा दुकान भरा मिलेगा. जरूरत के सारी चीजें  एक स्थान पर उपलब्ध होगी. इससे लोगों को खरीदारी करने में सहूलियत होगी.मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, कंचन भदोलिया, सुमित तिग्गा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-will-get-employment-from-the-current-education-policy-prof-owner/">धनबाद

: वर्तमान शिक्षा नीति से छात्रों को मिलेगा रोजगार : प्रो. स्वामी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही