Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मेमको मोड़ पर वर्टिगो एंड हियरिंग क्लिनिक का उद्घाटन

Dhanbad : धनबाद के मेमको मोड़ स्थित कृष्णाजी कॉम्प्लेक्स में 22 जनवरी को वर्टिगो एंड हियरिंग क्लिनिक का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन डॉ. हाजी निजामुद्दीन एन अंसारी और उनकी पत्नी सकीना ने किया. क्लिनिक के संचालक डॉ. एम अंसारी ने कहा कि धनबाद में इस तरह का यह पहला सेंटर है. वैसे लोग जिन्हें चक्कर आने, डिजीनेस व सुनने की समस्या है सेंटर में आकर दिखा सकते हैं. उनकी जांच वीएनजी मशीन से की जाएगी. जांच में बीमारी का पता चलने के बाद मरीज को दवा व थेरेपी से ठीक करने का प्रयास होगा. जरूरी होने पर ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी. उद्घाटन समारोह में साद अमेज, मीनू प्रवीण, चांदनी कुमारी, काकुली पॉल, समाजसेवी जमशेद आलम, मास्टर रौशन, अभिषेक सिंह, आकाश रवानी, फरीद आलम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-inaugurated-the-transformer-two-days-later-ragini-singh-inaugurated-it-again/">

धनबाद : विधायक पूर्णिमा ने ट्रांसफार्मर का किया था उद्घाटन, दो दिन बाद रागिनी सिंह ने किया दोबारा उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही