Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सरकार में हत्या, लूट, रंगदारी की घटनाएं बढ़ीं- अपर्णा

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड भाजपा कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्षेत्र के अरुण सिंह, मनोज सिंह व दीपक सिंह के नेतृत्व में विभिन्न दलों के दर्जनों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा. सभी को भाजपा के धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, निरसा विधायक अर्पणा सेनगुप्ता व प्रदेश युवा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. विधायक अर्पणा सेनगुप्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य में अपराध बढ़े हैं. हत्या, लूट, रंगदारी की घटनाएं चरम पर हैं. राज्य की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के सीधे-साधे ग्रामीणों से झूठे वादे कर सत्ता में आए. सरकार नये-नये प्रलोभन देकर लोगों को ठगने का काम कर रही है. लेकिन जनता इसे समझ रही है. यही वजह है कि दूसरे दलों को छोड़ लोग भाजपा में विश्वास कर शामिल हो रहे हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है. मौके पर भूपेन्द्र सिंह, जिप सदस्य पिंटू सिंह, दीपा दास, रंजीत मोदी, संजय महतो, रिंटू पाठक, अर्जुन सिंह, राहुल मोदक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : खबरें">https://lagatar.in/santhal-news-sahibganj-migrant-laborer-dies-in-mumbai-mourning-at-home/">खबरें

संथाल की : साहिबगंज के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, घर में मातम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही